• Mon. Feb 23rd, 2026

दीनदयाल धाम में लगने वाले चार दिवसीय मेले की तैयारियां शुरु

ByVijay Singhal

Aug 22, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में दीनदयाल धाम में लगने वाले चार दिवसीय मेले की तैयारियां शुरु हो गई हैं। भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव पर दीनदयाल धाम में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी चार दिवसीय लगने वाले मेले का खाका तैयार किया जा रहा है। इस बार मेला 18, 19, 20 व 21 सितंबर को लगेगा। मेले से जुड़े कार्यकर्ताओं की एक विशाल बैठक दीनदयाल धाम में आयोजित की गई है। पूर्व की भांति इस बार भी मेले में वीआईपी और वीवीआईपी मेहमानों का जमावड़ा होने की संभावना है। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को भी मेले के शुभारंभ के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इस बार जिन बड़े नामों की चर्चा है, उनमें सूबे के मुखिया के अलावा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वशर्मा के नाम प्रमुख रुप से शामिल हैं। मेला समिति के सर्वव्यवस्था प्रमुख नीरज गर्ग ने बताया कि 18 सितंबर से चार दिवसीय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। मेले में कुश्ती दंगल, किसान गोष्ठी, बृज के सांस्कृतिक कार्यक्रम, रसिया दंगल, कवि सम्मेलन आदि इस बार भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.