• Mon. Feb 23rd, 2026

मथुरा के सोंख पंचायत चुनाव में प्रत्याशी चयन के लिए बसपा बनाएगी कमेटी

ByVijay Singhal

Aug 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में बहुजन समाज पार्टी की बैठक नगला अक्खा स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें पंचायत चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान के संभावित उम्मीदवारों के चयन के लिए कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। चुनाव में बूथ स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी। बैठक में लोकसभा प्रत्याशी रहे सुरेश सिंह ने कहा कि बसपा का जनाधार गांवों में बरकरार है। जिला पंचायत सदस्य से लेकर अध्यक्ष तक की कुर्सी के लिए चुनाव लड़ेंगे और लड़ाएंगे। गांव-गांव हो रहीं बैठकों में कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में ज्यादा से ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने के लिए तैयारियों में जुटने को कहा है। कार्यकर्ता भी संकल्प ले रहे हैं कि पार्टी जिसे भी मैदान में उतारेगी, उसे जिताने में कसर नहीं छोड़ेंगे। जिलाध्यक्ष नरेश कुमार ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की नीतियों से खुश होकर हर समाज का व्यक्ति पार्टी में जुड़ रहा है। बसपा सर्वसमाज की पार्टी है। पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश कर्दम ने कहा कि प्रत्याशियों के चयन के लिए पार्टी नेतृत्व पैनल बनाया जाएगा। सक्रिय और जिताऊ प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। इस मौके पर वीरपाल सिंह, प्रहलाद सिंह, अशोक सिंह आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.