हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह रोडवेज बस स्टैंड परिवहन निगम के अधिकारियों की अनदेखी के कारण उपेक्षा का शिकार है। यहां रोडवेज की बसें नहीं आती हैं और बाईपास होकर निकल जाती हैं। बस स्टैंड पर बनी पूछताछ खिड़की भी बंद है। इसके अलावा अन्य अव्यवस्थाएं भी यहां हावी हैं। ऐसे में यहां आने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
फरह में यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने बस स्टैंड बनवाया था। आठ साल पहले जर्जर भवन की मरम्मत भी कराई गई, लेकिन यहां बसों के ठहराव के साथ अन्य सुविधाएं मुहैया नहीं कराई गईं। बुधवार को बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि यहां पूछताछ केंद्र पर कोई कर्मचारी नहीं बैठता है। इससे कई महीनों से यह बंद पड़ा है। वहीं, बसें भी अंदर बस स्टैंड पर नहीं आती हैं। बाईपास से होकर निकल जाती हैं। ऐसे में यात्री बसों के लिए भटकते हैं और मजबूरन डग्गामार वाहन में सफर करना पड़ता है। वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने कहा कि चालक-परिचालकों को निर्देशित किया जाएगा, ताकि बसें बस स्टैंड पर जाएं और यात्रियों को वहां से उन्हें बिठाएं। मदन मोहन शर्मा, एआरएम ने कहा, फरह बस स्टैंड पर बसें जाती हैं, लेकिन जाम के कारण थोड़ी परेशानी होती है। यहां पर एक कर्मचारी को पूछताछ केंद्र पर लगा रखा है। बस स्टैंड पर बसें ले जाने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
