• Mon. Feb 23rd, 2026

मांट में उड़ते दिखाई दिए ड्रोन, ग्रामीणों में दहशत, पुलिस ने पकड़े तीन संदिग्ध युवक्र

ByVijay Singhal

Aug 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में अलग-अलग गांवों में ड्रोन कैमरे उड़ते देखे जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। मंगलवार देर रात को थाना मांट क्षेत्र के गांव बकला में मांट ग्रामीणों ने आसमान में एक ड्रोन उड़ते देखा। अचानक गांव के ऊपर मंडराते ड्रोन को देखकर लोग सहम गए। इसी तरह गांव नया नगला,नगला बिंदा,नगला मत्था और जाबरा में भी एक साथ दो-दो ड्रोन उड़ते देखे। ग्रामीणों ने ड्रोन की तस्वीरें भी खींचकर सोशल मीडिया पर साझा कीं। उनका कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में ड्रोन उड़ते दिखाई दे रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई है। ड्रोन उड़ाने की सूचना मिलते ही मांट पुलिस गांवों में पहुंची, लेकिन कहीं पर भी ड्रोन दिखाई नहीं दिया। मांट ब्रांच गंग नहर पर बाइक पर घूम रहे तीन संदिग्ध युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने एक लैपटॉप बरामद किया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गये युवकों से पूछताछ की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.