SSP ने बताया कि फिरोज मथुरा के मांट स्थित टोल के पास पहुंचा। वहां पर कर्मचारियों ने उसे टोल देने के लिए बोला। लेकिन, उसने गाड़ी नहीं रोकी। वह बैरियर को तोड़ते हुए कार लेकर भागने लगा। इस पर टोल कर्मियों ने बैरियर तोड़ने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस को आता देख फिरोज लड़की को छोड़कर कार से आगरा की तरफ भागा। पुलिस ने उसका पीछा भी किया। मगर वह पकड़ में नहीं आया। युवती ने पुलिस को बताया कि उसका अपहरण किया गया था। फिरोज उसे मारने वाला था। इसके बाद पुलिस ने थाना राया में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
पुलिस को देखकर चलाई गोली
SSP ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि अंबूआ नहर के पास फिरोज छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख फिरोज ने गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। पुलिस को गोली चलाते देखकर उसने सरेंडर कर दिया।SSP ने बताया कि पुलिस ने फिरोज के कब्जे से युवती का मोबाइल, एक पिस्टल, और एक जिन्दा कारतूस और घटना में इस्तेमाल सेंट्रो कार बरामद किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
