• Fri. Feb 27th, 2026

युवक की सड़क पर कीचड़ से सनी मिली लाश, परिवार में मचा कोहराम

ByVijay Singhal

Jul 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र के गांव छौली के समीप मुख्य सड़क पर एक अज्ञात युवक का शव कीचड़ में लथपथ मिला। शव उल्टा पड़ा हुआ था। माैके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। फाॅरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। शव मिलने के काफी देर बाद युवक की शिनाख्त गांव अवैरनी निवासी विकास अग्रवाल (35) पुत्र रमेश अग्रवाल के रूप में हुई। माैत को लेकर पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सीओ संजीव कुमार राय ने बताया युवक की शादी एक माह पहले ही हुई है। युवक गोवर्धन चौराहे पर होटल व्यवसाय का कार्य करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी जांच-पड़ताल जारी है। तहरीर नहीं मिली है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.