हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अखिल भारत हिन्दू महासभा के द्वारा वृंदावन निवासी पिंकी द्विवेदी को महिला प्रदेश मंत्री का दायित्व दिया गया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष महंत विजय कृष्ण पांडेय ने उन्हें यह दायित्व दिया है। दिल्ली में आयोजित गुरू पूर्णिमा महोत्सव और प्रांतीय बैठक से भाग लेकर लौटकर आई नवनियुक्त प्रदेश मंत्री पिंकी द्विवेदी ने बताया कि हिन्दू संस्कृति और सभ्यता का परचम आदिकाल से लहरा रहा है। अनेकों बार हमारी हिन्दू संस्कृति और सभ्यता को नष्ट करने की नापाक कोशिश की गई, लेकिन हमारा अस्तित्व लगातार बना हुआ है। आज के वर्तमान दौर व परिदृश्य में समस्त हिन्दू समाज को एकता और अखंडता के सूत्र में बंधकर हमें अपनी सनातन हिन्दू संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए हर संभव प्रयास करने होगें। राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने कहा कि ब्रजभूमि से मातृशक्ति के रूप पिंकी द्विवेदी के जुड़ने से महासभा को और अधिक मजबूती मिलेगी। प्रदेश मंत्री के रूप में मिले दायित्व को निभाते हुए वह ब्रजमंडल के साथ-साथ पूरे प्रदेश में हिन्दुत्व की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाऐगी। जिससे राष्ट्र, धर्म, तीर्थ, आध्यात्म आदि स्तर पर महासभा मजबूत होगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
