हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन तहसील की नवागत एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने कहा कि गिरिराज जी की तलहटी को हरियाली युक्त बनाने के लिए यहां सघन पाैधरोपण किया जाएगा। यहां के प्रमुख मंदिर प्रबंधकों को भी साफ सफाई के लिए निर्देशित किया जाएगा। शनिवार को चार्ज ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने दानघाटी मंदिर में गिरिराजजी की पूजा कर मनौती मांगी। सेवायत पवन कौशिक ने माला पटुका पहनाकर उनका स्वागत किया और प्रसाद भेंट किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता फरियादियों के कार्यों को प्रमुखता से कराने की होगी। क्षेत्र में जमीन संबंधी कार्यों का मौके पर निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। क्षेत्र के तालाबों व पट्टों से अवैध कब्जा हटाना उनकी प्राथमिकता में है। हर हालत में गरीब को उसका हक दिलाया जाएगा। अवैध संचालित पार्किंग स्थलों को भी हटाया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
