• Sat. May 16th, 2026

मेड़ के विवाद में फायरिंग, गोली लगने से एक की मौत; तीन की हालत गंभीर

ByVijay Singhal

Jul 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के छाता कोतवाली के क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव लाडपुर में बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे मेड़ के विवाद को लेकर गोलियां चली। पदम पुत्र इन्ंदो उम्र 40 वर्ष को उसी के भतीजे शेरन पर गोली मारने का आरोप लगा है। गोली लगने से पदम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बीच बचाव करने आए पदम के भाई और पत्नी पर भी लाठी डंडों से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल तुलाराम पुत्र इन्दो,कल्लू उर्फ राजाराम पुत्र इन्दो ,महेंद्र पुत्र इन्दो तथा मृतक पदम की पत्नी कमलेश को पुलिस द्वारा छाता सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचाया गया। यहां से सभी को मथुरा के सरकारी अस्पताल पर रेफर कर दिया गया है। तुलाराम पदम कल्लू तथा महेंद्र आपस में चारों भाई हैं। शेरन पुत्र मानसिंह उनके रिश्ते में भतीजा लगता है। छाता कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को मथुरा के सरकारी अस्पताल भिजवाकर इलाज करवाया जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.