• Sat. May 16th, 2026

पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही, बारिश में सड़क की मरम्मत, टैंक चौराहे से सदर तक का काम जारी

ByVijay Singhal

Jun 30, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। विभाग बारिश के मौसम में भी सड़क मरम्मत का काम कर रहा है। टैंक चौराहे से सदर जाने वाले मार्ग पर चल रहे मरम्मत कार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क की मरम्मत करना सरकारी धन का दुरुपयोग है। विशेषज्ञों के अनुसार बारिश में डामर की सड़क का निर्माण तकनीकी रूप से उचित नहीं है। इससे सड़क जल्द ही क्षतिग्रस्त हो जाती है। तस्वीरों में साथ तौर पर देख सकते हैं कि किस प्रकार से मथुरा में हुई बारिश के बीच सड़क मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा कराए जा रहा हैं। इस काम पर नागरिकों ने आपत्ति जताई है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि विभाग द्वारा बनाई गई सड़कें जल्द ही टूट जाती हैं। इसके बावजूद ठेकेदारों को पूरा भुगतान कर दिया जाता है। यह स्थिति सरकारी धन के दुरुपयोग को दर्शाती है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.