• Sat. May 16th, 2026

पति-पत्नी के सिर के ऊपर से गुजरा अज्ञात वाहन का पहिया, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

ByVijay Singhal

Jun 30, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में दंपति की मौत हो गई। पुराने एआरटीओ ऑफिस के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। महावन थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी हरिश्चंद्र (52) अपनी पत्नी ममता (50) के साथ दवाई लेने मथुरा जा रहे थे। टक्कर के बाद दोनों हाईवे पर गिर गए। अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के बेटे मोहित ने बताया कि उनकी मां के घुटनों में लंबे समय से दर्द था। इसका इलाज मथुरा के अस्पताल में चल रहा था। उनके पिता राया स्थित एक मधु डेरी में फील्ड ऑफिसर की नौकरी करते थे। परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे मौके पर पहुंच गए। मृतक हरिश्चंद्र अपने पीछे दो बेटा एक बेटी छोड़ गए। दंपति के मौत के बाद पूरे गांव में अशोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई इस घटना से दुखद प्रकट कर रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक दंपति के शवों को पंचायत नाम भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है, हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं जल्द ही वाहन की तलाश की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.