हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही मंदिर की ओर जाने वाली सड़कों पर भारी भीड़ नजर आई। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई। तेज उमस के चलते श्रद्धालु खासे परेशान नजर आए। गर्मी और पसीने से बेहाल लोग ठाकुरजी के दर्शन के लिए लाइन में खड़े रहे। वहीं, शाम को अचानक हुई झमाझम बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए। बारिश के कारण गलियों में जलभराव हो गया, जिससे श्रद्धालुओं को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फिसलन भरी सड़कों और कीचड़ के कारण कई श्रद्धालु गिर भी पड़े। इसके बावजूद लोगों की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी और भारी कठिनाइयों के बीच भी वे दर्शन के लिए डटे रहे। स्थानीय प्रशासन की व्यवस्थाएं भीड़ और बारिश के आगे फेल नजर आईं, जिससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
