• Sat. May 16th, 2026

विश्राम घाट पर आरती के समय यमुना में गंदगी देख भक्त आक्रोशित

ByVijay Singhal

Jun 30, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। करीब एक घंटे की बारिश शहर का कचरा बहाकर यमुना में ले गई। इससे यमुना में चकरा उतराने लगा। शाम को प्रतिदिन होने वाली यमुना आरती के समय यह आलम देख भक्त आरती करने से कतराने लगे। साथ ही आक्रोश जताया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

प्रतिदिन की तरह यमुना भक्त विश्राम घाट पर यमुना की आरती के लिए एकजुट हुए थे। इसी समय भक्तों की निगाहें यमुना जल पर पड़ीं तो पानी के ऊपर कचरा ही कचरा उतराता दिखा। यह आलम देखने के बाद भक्त आक्रोशित होने लगे और यमुना शुद्धिकरण कराने वालों पर सवाल खड़े किए हैं। एक घंटे की बारिश ने यमुना में कचरा ही कचरा कर दिया। शहर का गंदा पानी और कचरा बारिश के पानी के तेज बहाव में बहकर यमुना में चला गया। इससे यमुना में कचरा उतराने लगा। हालांकि यमुना शुद्धिकरण कराना सरकार की प्राथमिकता है। स्वच्छता अभियान भी चलाए जा रहे हैं, इसके बाद भी यमुना घाट कचरा और गंदगी से भरे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.