• Sat. May 16th, 2026

पुलिसकर्मियों पर नाबालिगों को पीटने का आरोप

ByVijay Singhal

Jun 30, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर कोतवाली क्षेत्र में डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों पर मोबाइल चोरी की झूठी सूचना देने के आरोप में पकड़े गए किशोरों को छोड़ने के लिए रुपये मांगने और रुपये न देने पर दो के साथ मारपीट का आरोप लगा है। वहीं दो किशोर के परिजन द्वारा रुपये देने पर उन्हें छोड़ने का भी आरोप है। कोतवाली क्षेत्र के गांव जरारा निवासी वीरपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को डायल 112 की गाड़ी गांव के चार किशोरों को उठाकर ले गई थी। चारों पर आरोप था कि उन्होंने मोबाइल चोरी की झूठी सूचना दी है। आरोप है कि रास्ते में डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने समझौता करने के नाम पर गाड़ी रोक ली और पैसों के लिए परिजन के आने का इंतजार करने लगे। परिजन नहीं आए तो एक राहगीर के मोबाइल से फोन कराया। इस पर वीरपाल ने चारों को थाने लेकर आने के लिए बोल दिया। आरोप है कि दो किशोर के परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिसकर्मियों को रुपये दे दिए। इस पर दोनों को छोड़ दिया। जबकि उनके बेटे और एक अन्य को पैसे न देने पर लाठी से पीटा। दोनों के शरीर पर चोट के निशान हैं। वीरपाल ने कोतवाली प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में दोनों पीड़ितों का मेडिकल कराने और मारपीट करने वाले डायल 112 के पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पु़लिस का कहना है कि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं है। मामला हुआ है तो जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.