हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र में व्यक्ति को गोली मारकर हत्या करने वाले अरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी हैं। इसके बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं लग सका है। शनिवार को पुलिस ने दिल्ली, अलीगढ़ और हाथरस समेत कई स्थानों पर दबिश दी है। साथ ही दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रहे हैं। दरअसल, शिवनगर कॉलोनी निवासी रमेश उर्फ पप्पू बृहस्पतिवार रात को अपने प्लॉट पर बैठे थे। इस दौरान पड़ोसी छोटू व आकाश ने गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया है कि आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें लगी हुई हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
