• Sat. May 16th, 2026

फास्ट फूड खाने से युवाओं में बढ़ी हड्डी रोग की समस्या

ByVijay Singhal

Jun 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भागदौड़ भरी जिंदगी में फास्ट फूड के बढ़ते चलन व अनियमित खानपान अब बुजुर्गों में ही नहीं, युवाओं की हड्डियों में भी टीस भर रहा है। इसकी गवाही जिला अस्पताल में बढ़ते हड्डी के मरीजों की संख्या दे रही है। ओपीडी में 120 से अधिक हड्डियों में बढ़े दर्द के मरीज आ रहे हैं। इसमें 35 से 40 मरीज ऐसे भी होते हैं जो युवावस्था में होने के बाद भी गर्दन व कमर दर्द की पीड़ा झेल रहे होते हैं। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि ज्यादा देर तक कंप्यूटर पर कार्य करने व रात को अधिक देर तक बिस्तर पर गलत तरीके से लेटकर मोबाइल देखने से उन्हें गर्दन व कमर दर्द की दिक्कत होने लगती है। यह परेशानी पहले मामूली दर्द से शुरुआत होती है, लेेकिन बाद में असहनीय हो जाती है। उन्होंने बताया कि फास्ट फूड के बढ़ते चलन व नियमित व्यायाम न करने से हड्डियां कमजोर हो रही हैं। इसी का परिणाम है कि थोड़ा सा भारी वजन उठाने या मामूली सी चोट लगने पर भी हड्डियां क्षतिग्रस्त हो जा रही हैं। अस्पताल आए मरीज देवीराम ने बताया कि पिछले कई दिन से उन्हें जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ गई है और आज इलाज कराने आए हैं। महिला मरीज पूनम देवी का भी कहना था कि उन्हें भी पिछले कई दिन से जोड़ों में दर्द हो रहा है। चिकित्सक का कहना है कि गठिया की समस्या अगर किसी को होती है तो बारिश के मौसम में उसकी तकलीफ बढ़ जाती है। बताते हैं कि किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर बिना डॉक्टर के सलाह के दवा न लें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.