हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज ने शनिवार को रथ में विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ राजाधिराज के दर्शन के लिए उमड़ती रही।पुष्टिमार्ग संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी वागिश कुमार महाराज, नरेश ने निर्देशन में मंदिर के सभी कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। शनिवार को पुष्य नक्षत्र आने के बाद मंदिर में रथयात्रा का महोत्सव हुआ। महोत्सव में पहली झांकी सुबह निकाली गई। मान्यताओं के अनुसार भगवान जगन्नाथ बलदेव और सुभद्रा तीनों रथ में विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए गए। इस भावना से ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज मंदिर के जगमोहन में रथ में विराजमान होकर उन्होंने नगर भ्रमण की भावना से भ्रमण किया। ठाकुरजी का विशेष प्रसाद आम, जामुन का भोग लगाया गया। रथयात्रा की दूसरी झांकी और तीसरी झांकी दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक निकाली गई। इसके बाद एक घंटे बाद चौथी झांकी के दर्शन निरंतर रूप से दर्शनार्थियों को हुए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
