हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपोर्ट प्रिन्स वर्मा
मथुरा। थाना राया पुलिस ने राया में जुआ के अड्डे पर आधा दर्जन जुआरियों को पुलिस ने मौके से पकडा। 256000 रुपये व चार गड्डी ताश पत्ते व छह मोबाइल फोन बरामद किये हैं। डीडी प्लाजा की गैलरी के अन्दर तीसरी मंजिल पर बने कमरे में जूआ हो रहा है। पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल थाना राया, एसआई निशान्त पायल, एसआई सचिन कुमार, एसआई जयवीर सिंह, एसआई राजेश कुमार प्रथम थाना राया आदि पुलिसकर्मी टीम में शामिल थे। पुलिस ने सत्यपाल पुत्र दामोदर निवासी नारायण गढी थाना महावन, हरिओम पुत्र कालीचरण निवासी बिर्जापुर थाना हाईवे, रविन्द्र सिंह पुत्र हरिलाल निवासी चौमुंहा थाना जैत, संदीप कुमार पुत्र सुनहरी लाल निवासी सैमरा थाना खंदौली जनपद कमिश्नरेट आगरा, साबिर पुत्र सत्तार निवासी गौरा नगर कालोनी बस स्टैण्ड के पीछे थाना वृन्दावन व नीरज अग्रवाल पुत्र गोपाल प्रसाद निवासी शिवदत्त गली रेतिया बाजार थाना राया को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। हरिओम शातिर जुआरी है। इसके खिलाफ मथुरा जनपद के विभिन्न थानों में अब तक आठ आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। अभियुक्त शाबिर और दूसरे गिरफ्तार हुए जुआरियों पर भी पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
