हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कम नामांकन संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों का विलय किए जाने के विरोध में शुक्रवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने प्रदर्शन किया। शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी बीएसए को सौंपा। बीएसए कार्यालय पर एकत्रित हुए शिक्षकों ने स्कूलों के विलय के विरोध में आवाज बुलंद की। प्रदेश महामंत्री डॉ. कमल कौशिक ने कहा कि सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालय में कम नामांकन का हवाला देकर साजिशन स्कूलों का विलय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पर संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ेगा। जिलाध्यक्ष अंजना शर्मा ने कहा कि इस आदेश से शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 का उल्लंघन होता है। जिला मीडिया प्रमुख गोवर्धन दास गुप्ता ने बताया कि आरटीई एक्ट के अनुसार हर एक किलोमीटर पर प्राथमिक तथा प्रत्येक तीन किलोमीटर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय होना अनिवार्य है। एक्ट को दरकिनार कर समायोजन किया जा रहा है। इस पर सरकार को विचार करना चाहिए। इस दौरान महामंत्री चौधरी इंद्रपाल सिंह, हेमराज सिंह, गोविंद सिंह चौहान, भगवान सिंह पचौरी, बच्चू सिंह, बबलू यादव, मनमोहन गौतम, गोपाल प्रसाद, अवधेश, आकाश आदि मौजूद रहे।
7455095736
