हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान लाखों की संख्या में भक्त गिरिराजजी की परिक्रमा देने आएंगे। वीआईपी हो या मध्यम व गरीब वर्ग, सभी की एक ही आस रहती है की गिरिराजजी की परिक्रमा व दर्शन कर अपने जीवन को धन्य बना लें। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आ रहे श्रद्धालुओं का कहना है कि गिरिराज प्रभु की भक्ति में शक्ति है।
भक्तों ने बताया कि गिरिराजजी मनोकामना पूरी करने वाले देवता हैं। राजस्थान के भरतपुर से आईं अनीता वर्मा ने बताया कि उन्होंने गिरिराजजी से बेटे की नौकरी की मनोकामना मांगी थी। बेटे की मेहनत, परिश्रम और गिरिराज प्रभु की कृपा से उसकी नौकरी लग गई। गिरिराजजी सबकी सुनते हैं। श्रद्धालु महिमा गुप्ता ने बताया कि भागवत में सुना था कि सात कोस में फैले गिरिराज महाराज को भगवान ने अपनी उंगली पर उठाया था, आज साक्षात उन्हें देखकर मन खुश हो गया। दिल्ली से परिक्रमा लगाने आए संजय शर्मा ने बताया कि ब्रज में तीर्थ के दर्शन कर आनंद की अनुभूति होती है। गोवर्धन के जगदीश गोकुलिया ने बताया कि गिरिराजजी की परिक्रमा लेटकर भी होती है श्रद्धालुओं ने कहा, यह यहीं आकर पता चला। वहीं यहां सात कोस की परिक्रमा दूध की धारा से भी लगाई जाती है। दिल्ली के आलोक ने बताया कि वह अपनी पत्नी रेनू व बेटे अनूप के साथ दूध की धारा के साथ परिक्रमा लगा रहे हैं। गिरिराजजी की भक्ति में शक्ति है। यही भक्ति उनको ले आती है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
