• Fri. May 15th, 2026

एडीजी ने संतों को प्रणाम कर किया गिरिराजजी का पूजन

ByVijay Singhal

Jun 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में  एडीजी आगरा ने दानघाटी मंदिर पहुंचकर गिरिराज प्रभु की पूजा-अर्चना की। जंगलेश्वर आश्रम में चल रहे धार्मिक आयोजन में भाग लिया और रोजाना तीन परिक्रमा लगाने वाले संत चेतन बाबा के दर्शन किए। मंगलवार देररात एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ सबसे पहले जंगलेश्वर आश्रम पहुंचीं। यहां महंत दीनबंधु शरण द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। अंशु कौशिक व हरेकृष्ण चौधरी ने एडीजी को स्मृति चिह्न भेंट किया। इसके उपरांत एडीजी ने आन्यौर स्थित गोविंद कुंड पर संत चेतन बाबा को प्रणाम किया। गाड़ी से परिक्रमा लगाते हुए दानघाटी मंदिर पहुंची। यहां गिरिराजजी की पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.