• Wed. May 6th, 2026

लोहवन पेट्रोल पंप के पास मिला युवक का शव

ByVijay Singhal

Jun 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कासगंज रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात शव मिला। जमुना पार थाना क्षेत्र में लोहवन पेट्रोल पंप के पास पिलर संख्या 343/9 के निकट शव क्षत-विक्षत अवस्था में था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर के निर्देश पर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। शव की पहचान के लिए फोटो सोशल मीडिया पर साझा किए गए। सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो को देखकर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान इगलाश के गांव कटेला निवासी 24 वर्षीय कुलदीप के रूप में की। परिजनों ने बताया कि वे लंबे समय से कुलदीप की तलाश कर रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.