हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में जाजन पट्टी के ओवरब्रिज की जर्जर सड़क को लेकर लोगों ने जिला प्रशासन से मरम्मत कार्य की मांग की और बताया कि आगामी मुड़िया पूर्णिमा मेला में राजस्थान से आने वाले श्रद्धालु इसी मार्ग से गोवर्धन पहुंचते हैं। इस समस्या को मीडिया में प्रमुखता से प्रकाशित हुआ था। अब ओवरब्रिज की सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। शुक्रवार को तीन ग्रामीणों द्वारा जाजन पट्टी ओवरब्रिज की जर्जर सड़क को लेकर शिकायत की गई थी और मुड़िया पूर्णिमा मेला में राजस्थान की ओर से श्रद्धालुओं के आने की बात कही थी। लोगों द्वारा जिला प्रशासन से मरम्मत कार्य की मांग की गई थी। वहीं शनिवार के अंक में अमर मीडिया ने ”जर्जर सड़क से गुजरेंगे श्रद्धालु” शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया। समाचार के प्रकाशित होते ही सोमवार को सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम ओवरब्रिज पहुंची। इसके बाद ठेकेदार द्वारा जर्जर सड़क का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। इस दौरान चंद्रपाल कुंतल, छोटू, रवि, राम, नवल सिंह, प्रेमसिंह, लोकेश, ओमवीर ने सड़क मरम्मत कार्य के लिए अमर उजाला समाचार पत्र को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई सुधीर सैनी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर सेतु निगम द्वारा जाजन पट्टी ओवरब्रिज की जर्जर सड़क का मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
