• Tue. May 5th, 2026

बिजली के खंभे से टकराते ही बाइक में लगी, जिंदा जले दो युवक

ByVijay Singhal

Jun 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में बीती देर रात को मांट-वृदावन मार्ग पर हाथी बाबा आश्रम के समीप एक तेज रफ़्तार अपाची बाइक बिजली के पोल से टकरा गई और बाइक में तत्काल आग लगने से दोनों बाइक सवार जिंदा जल गये सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हालांकि अभी दोनों मृतकों के शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बीती रात को थाना मांट क्षेत्र में समय करीब एक बजे हाथी बाबा आश्रम के समीप पीआरवी को आजाद पुत्र चन्द्रवीर सिंह निवासी फतेलीबास गोरई अलीगढ़ ने सूचना दी कि एक तेज रफ़्तार अपाची बाइक बिजली के पोल से टकरा गई और बाइक में आग लगने से दोनों बाइक सवार जिंदा जल गए है। सूचना मिलने पर मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह मौके पर पहुँचे और बाइक में लगी आग को दमकल की मदद से बुझवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई और बाइक की टक्कर से बिजली का पोल भी टूट गया है। बाइक एक नंबर और चेचिंस नंबर से जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.