हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा, 23 मई 2025 संचारी रोग नियंत्रण अभियान, दस्तक अभियान जुलाई 2025 (01 से 31 जुलाई 2025 तक ) एवं डायरिया रोको अभियान 2025 हेतु जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय बैठक का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना की अध्यक्षता में हुआ संपन्न। उक्त बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय पुरुष /महिला, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, सहायक अभियांत सिचाई विभाग, प्रतिनिधि खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, प्रतिनिधि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रतिनिधि जिला विद्यालय निरीक्षक, समस्त ब्लॉक चिकित्सा अधीक्षक, डीएमसी यूनिसेफ़, एस0एम0ओ0 डब्लू एच ओ, प्रतिनिधि जिला उद्यान अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत, समस्त मलेरिया निरीक्षको आदि के द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि समस्त सहयोगी विभाग टाइम लाइन के अनुसार ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण पूर्ण कराना सुनिश्चित करे। समस्त सहयोगी विभाग स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर ब्लॉक तथा जनपद स्तरीय माइक्रोप्लान तैयार करा कर अनिवार्य रूप से दिनांक 27 जून 2025 तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी में प्रेषित करें। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा गत तीन वर्ष के हाई रिस्क क्षेत्र की सूची (वैक्टर जनित रोग ) के अनुसार समस्त गतिविधियां कराने हेतु निर्देश दिए गये। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा मॉनिटरिंग संस्थाओ यूनिसेफ़ तथा डब्लू एच ओ को अभियान के दौरान डेली / वीकली फीडबैक शेयर करने हेतु निर्देशित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी (ICDS) को निर्देशित किया गया कि समस्त अंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा संचारी एवं दस्तक अभियान के साथ साथ डायरिया रोको अभियान में भी प्रतिदिन आशा कार्यकत्री के साथ क्षेत्र भ्रमण किया जाये।
