• Tue. May 5th, 2026

गोवर्धन की परिक्रमा लगाई, फिर वृंदावन में आकर दे दी जान

ByVijay Singhal

Jun 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन की परिक्रमा करने के बाद रात में 46 बर्षीय विनोद कुमार राय वृंदावन पहुंचे। वे यहां रुक्मणी विहार स्थित मानसिंहका सेवा सदन में ठहरे हुए थे। सेवा सदन के मैनेजर अमित ने बताया कि विनोद कुमार राय ने अपनी आईडी जमा करवाकर कमरा किराए पर लिया था। सोमवार सुबह चेकआउट के समय जब वे कमरे से बाहर नहीं आए, तो स्टाफ वहां पहुंचा। स्टाफ द्वारा दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, तो दूसरी चाबी से कमरा खोला गया। अंदर विनोद का शव फंदे से झूलता मिला। तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। विनोद कुमार राय अपने पीछे अपनी पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.