हिदुस्तान 24 टीवी न्यूव चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में मंदिरों की नगरी में दर्शन करने आये दो दोस्तों में से एक की यमुना नदी में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को खबर करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। जनपद आगरा के नगला माहोर सैया निवासी 24 वर्षीय मोनू उर्फ मोनवीर पुत्र जगवीर अपने दोस्त हरेंद्र पुत्र लेखपाल निवासी मुखरई सैंया, आगरा के साथ रविवार को श्री बांके बिहारी मंदिर के अलावा प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करने आया। इस दौरान दोनों यमुना की ओर आ गये और श्रृंगार घाट पर स्नान करने लगे। नहाते हुए मोनू गहरे पानी की ओर चला गया और डूब गया। दोस्त द्वारा शोरगुल करने पर आस-पास मौजूद स्थानीय लोगों ने उसको बाहर निकाला और सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घाट से अस्पताल तक साथ आई श्री बांकेबिहारी मंदिर चौकी के पुलिसकर्मियों ने जरूरी कार्यवाही की।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
