हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। माया टीले पर हादसे के बाद सभा मकानों का बाकी हिस्सा नीचे लटक रहा है। इन मकानों को नगर निगम द्वारा ढहाया जाएगा। प्रशासन और पुलिस के पत्र के बाद नगर निगम ने यह निर्णय लिया है। महापौर विनोद अग्रवाल के निर्देश पर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। 15 जून को टीले की निचली सतह पर खुदाई के चलते टीला खिसक गया था और उस पर बने छह मकानों का एक बड़ा हिस्सा ढह गया था। वहीं मकानों का बाकी बचा हिस्सा अब भी टीले से नीचे लटक रहा है। बारिश या आंधी में कभी भी बाकी हिस्सा ढहने से अन्य मकानों को भी नुकसान हो सकता है। इसी डर से आसपास रहने वाले लोग भी लटक रहे मकानों को ढहाने की मांग कर रहे थे। वहीं प्रशासन और थाना गोविंदनगर के प्रभारी राजकमल सिंह ने भी नगर निगम को पत्र भेजा था। खुद महापौर विनोद अग्रवाल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति देखी थी। इसके बाद उन्होंने सुरक्षित तरीके से टीले पर लटक रहे मकानों को ढहाने के आदेश दिए हैं। नगर निगम के अधिकारियों ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही इन मकानों को ढहाया जाएगा, इस दौरान इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा कि आसपास के मकान इससे प्रभावित न हों। नगर आयुक्त जगप्रवेश ने बताया कि जल्द टीले पर लटक रहे मकानों को ढहाने का कार्य शुरू होगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
