• Mon. May 4th, 2026

लाडली जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

ByVijay Singhal

Jun 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में राधे तेरे दरबार की हर बात निराली है। ऐसा नजारा एकादशी पर गहवरवन परिक्रमा के साथ लाडलीजी महल में देखने को मिला। भीषण गर्मी को दरकिनार कर राधारानी के भजनों पर भक्त नाचते गाते परिक्रमा करते नजर आए। रविवार को बरसाना में भीषण गर्मी पर आस्था भारी रही। एकादशी पर श्रद्धालुओं का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि गहवरवन परिक्रमा मार्ग और लाडली जी मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं से भर गया। मंदिर में श्रद्धालु मनौती मांग रहे थे, तो वही लाडलीजी कृपा का सागर उड़ेल रहीं थीं।

राधाकुंड। एकादशी पर पश्चिम बंगाल से आए सैकड़ों भक्तों ने सुबह राधा-श्याम कुंड में स्नान कर गिरिराज प्रभु का पंचामृत अभिषेक कर मनौती मांगी। जय घोष के बीच भक्तों ने गिरिराज परिक्रमा की। हर भक्त गिरिराजजी की भक्ति में रम हुआ दिखाई दिया। एकादशी पर कस्बे के मंदिरों में सुबह मंगला आरती के दौरान भीड़ रही। बाबा हरिओम दास ने बताया श्रीराधा रानी सभी की आराध्य हैं। राधारानी के प्रसन्न होने पर श्रीकृष्ण की भक्ति प्राप्त की जा सकती है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.