• Mon. May 4th, 2026

साइबर अपराध को अंजाम देने वाला अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jun 22, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। साइबर थाना की पुलिस को अंतरराज्यीय ठग को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आरोपी फर्जीवाड़ा करके विभिन्न एटीएम कार्डों का प्रयोग करके ठगी की रकम निकालता था। पुलिस ने उसके पास से एटीएम कार्ड और फर्जी आधार कार्ड अन्य सामग्री बरामद की है। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। साइबर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया है कि शुक्रवार शाम को सूचना मिली कि बरसाना में एक व्यक्ति कई एटीएम कार्डों का प्रयोग करके मशीनों से रकम निकाल रहा है। उसके कई अन्य साथी भी मौजूद हैं। सूचना मिलने के बाद साइबर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख आरोपी इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने बरसाना के नगला जंगली निवासी साहिल को गिरफ्तार किया है। उसके पास एक मोबाइल, तीन फर्जी आधार कार्ड और दो एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया है कि ये आरोपी फर्जीवाड़ा करके साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.