• Sun. May 3rd, 2026

कॉरिडोर के समर्थन में महिला संगठनों का मजबूत साथ

ByVijay Singhal

Jun 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण के समर्थन में मथुरा-वृंदावन की महिला शक्ति एकजुट हो गई है। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संगठनों से जुड़ीं दो दर्जन से अधिक महिला प्रतिनिधियों ने सांसद हेमामालिनी से उनके निवास पर मुलाकात की और कॉरिडोर परियोजना के समर्थन में उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल महिलाओं ने स्पष्ट किया कि मंदिर के स्वरूप और गोस्वामियों के अधिकारों से कोई छेड़छाड़ नहीं की जा रही है। सरकार द्वारा पुनर्वास के तहत मकान के बदले मकान और दुकान के बदले दुकान के साथ समुचित मुआवजा भी दिया जा रहा है। महिला नेताओं ने विरोध कर रहे कुछ गोस्वामियों पर निजी स्वार्थ के चलते लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। महिला प्रतिनिधियों ने कहा कि बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ के कारण अब तक कई हादसे हो चुके हैं। बुजुर्ग और असहाय श्रद्धालु दर्शन से वंचित रह जाते हैं और स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य आपात स्थिति में इलाज तक नहीं मिल पाता। एंबुलेंस और शवयात्रा तक बाधित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह निर्णय अत्यंत सराहनीय और समय की मांग है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.