• Sat. May 2nd, 2026

गौ वध पर बने सख्त नियम, मिले उम्र कैद की सजा-अभिषेक वर्मा

ByVijay Singhal

Jun 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । केन्द्र कीं एनडीए गठबंधन सरकार में घटक दल शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के राष्ट्रीय समन्वयक वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किये। डा. अभिषेक वर्मा ने कहा कि भारत श्रेष्ठ भारत बन रहा है। बस यही सनातन संस्कृति है। सनातन धर्म में सभी जाति, धर्म और संस्कृति समायोजित हैं। सनातन में सभी जातियों का समावेश है। आज भाजपा और शिवसेना की सरकार मिलकर गौ संवर्धन पर कार्य कर रही है। गौहत्या के सवाल पर वर्मा ने कहा कि गौ हत्या करने वालों को उम्रकैद की सजा होनी चाहिए। यमुना के शुद्धिकरण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार यमुना शुद्धिकरण पर चिंतित है और पहले से व्यवस्था में बदलाव भी आया है और आगे भी सरकार मां यमुना को निर्मल बनाने के लिए विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को नदियों को निर्मल, अविरल बनाने की योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी सरकार द्वारा दिए गए हैं। सरकार के साथ साथ जनता का भी सहयोग यमुना को शुद्ध एवं निर्मल बनाने में चाहिए तभी नदियों का शुद्धिकरण हो पाएगा। गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के प्रयास भी जारी हैं। जल्द ही सरकार को कदम उठाना चाहिए। बुधवार को दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, मथुरा में आयोजित गौमय कला प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.