• Sat. May 2nd, 2026

सुनील चैन, कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष समेत 5 लोगों को नोटिस जारी

ByVijay Singhal

Jun 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। माया टीले पर हादसे के मामले में नगर निगम ने कारोबारी व मुख्य आरोपी सुनील चैन, उसकी पत्नी, मां, कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष मदनमोहन शर्मा समेत पांच लोगों के नाम नोटिस जारी किए हैं। टीले की तलहटी स्थित प्लॉट के मुख्य द्वारों पर नोटिस चस्पा कर एक सप्ताह में अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सुनील चैन द्वारा जिस प्लॉट को बढ़ाने के लिए माया टीला काटा जा रहा था, उसकी जांच नगर निगम ने तेज कर दी है। निगम ने बृहस्पतिवार को देर शाम दो अलग-अलग नोटिस प्लॉट के मुख्य द्वारा पर चस्पा किए हैं। पहले नोटिस में सुनील चैन उसकी पत्नी साध्वी गुप्ता और मां कमलेश गुप्ता के नाम शामिल किए गए हैं। वहीं दूसरे नोटिस में सुनील चैन की पत्नी साध्वी गुप्ता, कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष मदनमोहन शर्मा और उनके भाई संजीव शर्मा के नाम शामिल है। नगर निगम द्वारा दोनों ही नोटिस जारी कर सात दिन में भूमि से संबंधी अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें भवन के स्वामित्व के अभिलेख, संपत्ति का पूरा ब्योरा, निर्मित क्षेत्र, एमवीडीए द्वारा स्वीकृत मानचित्र की छायाप्रति शामिल है। सात दिन में अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने पर निगम द्वारा अपने स्तर से कार्रवाई की जाएगी। अभिलेखों में कम मिला क्षेत्रफल तो बढ़ेंगी मुश्किलें, नगर निगम को भूमि के अभिलेख अगर भूमि मालिकों द्वारा सौंपे जाते हैं तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि आखिर कितने क्षेत्रफल पर उनका मालिकाना हक है। सूत्रों के अनुसार मौके पर क्षेत्रफल अभिलेखों में दर्ज क्षेत्रफल के बजाए डेढ़ गुने से भी अधिक है। इससे भूमि मालिकों की मुश्किलें बढ़ना तय हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.