• Fri. May 1st, 2026

पहले जन्मस्थान पर श्रीकृष्ण मंदिर बनाएं, फिर काॅरिडोर की सोचें

ByVijay Singhal

Jun 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन।ल में अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस की परपोती राजश्री चौधरी ने कहा कि सरकार को चाहिए कि पहले भगवान श्रीकृष्ण को उनके मूल जन्मस्थान पर विराजमान कराए और वहां एक भव्य मंदिर का निर्माण कराए। उसके बाद वृंदावन काॅरिडोर की साेचे। वह ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचीं थीं। राजश्री ने कॉरिडोर परियोजना और प्रस्तावित मंदिर न्यास के खिलाफ चल रहे आंदोलन का समर्थन किया और आंदोलनकारियों से मुलाकात की। उन्होंने मंदिर में दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार और स्थानीय सांसद हेमामालिनी के खिलाफ हमला बोला। कहा कि सांसद ब्रज से बाहर की हैं तो यहां की गरिमा को क्या जानें। सरकार मंदिर की धार्मिक विरासत को नष्ट करने और उसकी संपत्तियों पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि गांवों में सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। किसान खाद के लिए परेशान हैं और गोमाता सड़कों पर घूम रही हैं, लेकिन सरकार का ध्यान इन समस्याओं पर नहीं है। उसकी केवल मंदिरों की संपत्ति पर नजर है। महंत मधुमंगल शरण दास शुक्ला, समीर शुक्ला सहित कई संत और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.