हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 18 जून 2025। मा० मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से कृष्ण कुटीर महिला आश्रय सदन वृन्दावन में निवासरत माताओं की सुविधा हेतु 12 कूलर, 4 सोलर इन्वर्टर, 1 डीप फ्रीजर तथा 1 गोल्फ कार्ट मा० सांसद श्रीमती हेमा मालिनी जी, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना द्वारा दिया गया। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा कि वृद्ध माताओं की बहुत लंबे समय से मांग थी कि मंदिरों के दर्शन हेतु कोई वाहन की व्यवस्था हो जाए। जिसके दृष्टिगत इण्डियन ओवरसीज बैंक के सीएसआर फंड के माध्यम से एक गोल्फकार्ट माताओं की सुविधाओं हेतु प्रदान किया गया है। इंडियन ओरवसीज बैंक की प्रबंधक चंचल पालिया द्वारा एक गोल्फकार्ट कृष्ण कुटीर वृन्दावन में दी गई है, जिसकी लगभग लागत रूपये 11 लाख है।
माननीय सांसद श्रीमती हेमा मालिनी जी ने जब वृद्ध माताओं से भेंट की तो 103 वर्षीय सुमन चौधरी, 101 वर्षीय कोकिला त्रिवेदी तथा 101 वर्षीय विमला देवी ने अभिनेता धर्मेंद्र से मिलने की इच्छा जताई, जिस पर सासंद जी कहा कि मैं जल्दी ही उनको आप लोगों के बीच में लाऊंगी। वही कई वृद्ध माताओं ने सांसद जी को बताया कि हम लोगों ने पहली बार आपको फिल्मों में देखा था, जिस पर सासंद जी बहुत हंसी। कई वृद्ध माताओं ने हेमा मालिनी जी की फिल्में देखने की इच्छा जाहिर की।
मा० सांसद जी ने कहा कि कृष्ण कुटीर को 2018 से जानती हूँ। यह वृद्ध माताओं के लिए बनाया गया है। मैं आज बहुत खुश हूँ यहां पुनः आकर।इस बिल्डिंग में करीब 387 वृद्ध महिला रहती है। वृद्ध माताओं को देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा और उन्हें भी मुझे देखकर काफी अच्छा लगा है। इंडियन ओवरसीज बैंक की तरफ से महिलाओं के लिए गोल्फ कार्ट दी गई है, जिसमें बैठकर वह अपने भगवान के दर्शन करने के लिए जा सकती है। मैं धर्मेंद्र जी से कहूंगी कि वह भी यहां आए। हमारे मा0 मुख्यमंत्री जी और मा0 प्रधानमंत्री जी ने भी वृद्ध महिलाओं के लिए बहुत अच्छे कार्य किए हैं।
जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चन्द्र को निर्देश दिए कि दिनांक 19 जून 2025 को कृष्ण कुटीर परिसर में पेंशन कैंप लगाएं और छूटी हुई माताओं के फार्म भरवा कर पेंशन की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने वृद्ध माताओं से कहा कि आपके दो बेटे हैं, देश के मा0 प्रधानमंत्री जी और प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी। वे आप लोगों का ध्यान रख रहे हैं और अन्य स्त्रोतों से आप लोगों की समस्याओं की जानकारी लेते रहते हैं। मा0 सांसद जी और हम लोग आपके बीच में आए हैं। आप लोगों से मिलकर बहुत अच्छा लगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इस कुटीर का उद्घाटन मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने वर्ष 2018 में किया था, मा0 मुख्यमंत्री जी का आदेश है कि इस कुटीर में रहने वाली माताओं और बहनों को किसी तरह की कोई समस्या ना हो। वृंदावन में दर्शन करने के लिए जो माताएं जाती है, उनके लिए 16 सीटर गोल्फ कार्ट की व्यवस्था की गई है। पूरे कुटीर सदन में इनवर्टर लगाकर विद्युत व्यवस्था की जा रही है, गर्मी से बचाव के लिए 12 कूलर दिए गए हैं और भी जो जरूरत की चीज होगी वह भी दी जाएगी। आप हमारी माता और बहनें हैं, आपको किसी प्रकार का कष्ट नहीं होने देंगे।
जिलाधिकारी अपने संबोधन में वृद्ध माताओं से बात करते हुए भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू टपकने लगे और करुणा से उनका गला भर उठा। उन्होंने अपने आप को संभालते हुए कहा कि मैं यहां जिलाधिकारी हूं और मेरे साथ सीडीओ भी आए है, हम लोग आप लोगों को किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होने देंगे। अगर फिर भी किसी तरह की कोई त्रुटि हो जाती है, तो तुरंत मुझे बताया जाए उसका सुधार किया जाएगा। मा0 सांसद जी का नोटः-* मैंने अभी कृष्ण कुटीर का दौरा किया। यह मेरी तीसरा या चौथा दौरा है। मैं बहुत प्रभावित हुई हूँ जिस प्रकार यहां के कर्मचारी इन वृद्ध माताओं की सेवा करते हैं। माताएं यहां पर बहुत खुश हैं। मैं इन माताओं के चेहरों पर हंसी देखकर बहुत प्रसन्न हूँ। हरे कृष्णा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
