• Fri. May 1st, 2026

सीडीपीओ, सुपरवाइजर और ब्लॉक समन्वयक फील्ड में जाकर काम करने बालो को सख़्त कार्रवाई की चेतावनी

ByVijay Singhal

Jun 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 17 जून 2025/* जनपद के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत सभी लाभार्थियों का पोषण ट्रैकर एप पर ई केवाईसी करने और चेहरा प्रमाणीकरण का काम तेज़ी से हो रहा है और 30 जून 2025 तक इसे पूरा किया जाना है। सभी सीडीपीओ, सुपरवाइजर और ब्लॉक समन्वयक फील्ड में जाकर काम कर रहे हैं। सभी को सख़्त कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की गई है। लेकिन जनपद में अभी तक केवल 25 प्रतिशत लाभार्थियों का ही ई केवाईसी और चेहरा प्रमाणीकरण हो पाया है। इसका मुख्य कारण यह है कि  कई ऐसी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है जो अभी तक काम में रुचि नहीं ले रही हैं और काम शुरू नहीं किया है। बुलाने पर भी संबंधित प्रशिक्षण /बैठक में भाग लेने के लिए भी नहीं आ रही है। जबकि प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रतिदिन न्यूनतम 10 लाभार्थियों की ई केवाईसी और चेहरा प्रमाणीकरण का लक्ष्य जनपद स्तर से निर्धारित किया गया है।
             जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने इन पर सख्ती की है और ऐसे सभी कार्यकर्ताओं का जून महीने का मानदेय अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से पूरे जनपद में 649 ऐसे आंगनबाड़ी केंद्र चिह्नित किए गए हैं जिन पर अभी तक एक भी लाभार्थी का ई केवाईसी और चेहरा प्रमाणीकरण नहीं हुआ है, जिसकी ब्लॉक वार संख्या निम्नवत है। बल्देव में 66, चौमुहॉ ने 51, छाता में 56, फरह में 65, गोवर्धन में 46, मॉट में 73, मथुरा शहर में 66, मथुरा ग्रामीण में 68, नंदगांव में 82, नौहझील में 71 तथा राया में 5 केंद्र पर अभी तक शून्य प्रगति हुई है।
          इसका तात्पर्य है कि इन केंद्रों पर एक भी लाभार्थी का पोषाहार आगामी त्रैमास में नहीं आएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आज सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों की मीटिंग ली और सभी को यह चेतावनी दी है कि शून्य प्रगति वाले कार्यकर्ताओं पर फ़ोकस करें और अगर 30 जून तक इनके द्वारा अपने सभी लाभार्थियों का ई केवाईसी और चेहरा प्रमाणीकरण पूरा नहीं किया जाता है, तो इनकी सेवा समाप्ति की पत्रावली प्रस्तुत करें। क्योंकि केंद्र पर पंजीकृत लाभार्थियों को पोषाहार से वंचित करना गंभीर लापरवाही है। कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा विगत एक वर्ष से डेटा रिचार्ज की धनराशि न मिलने की बात जिला कार्यक्रम अधिकारी के संज्ञान में लाई गई थी, जिसके क्रम में मुख्यालय से वार्ता करने पर बताया गया है कि सभी कार्यकर्ताओं के खाते में डेटा रिचार्ज के लिए 1 हज़ार रुपये की धनराशि प्रेषित करने की कार्यवाही की जा रही है।
*जिला कार्यक्रम अधिकारी ,मथुरा।*
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.