हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एसएसपी ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने के लिए 11 थाना प्रभारी निरीक्षकों और 18 चौकी प्रभारियों को इधर से उधर किया है। कई थाना प्रभारी निरीक्षकों को लाइन का रास्ता दिखाया तो कई को नई चौकी एवं थाने की जिम्मेदारी सौंपी है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि हाइवे थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही को सदर बाजार, बलदेव से शैलेंद्र सिंह को थाना हाईवे, छाता से विनोद बाबू मिश्र को बरसाना, महिला थाना प्रभारी रंजना सचान को थाना बलदेव, गोविंद नगर से कमलेश सिंह को छाता, बरसाना से राजकमल सिंह को गोविंद नगर, फरह से संजय कुमार पांडेय को पर्यटन थाना, पर्यटन थाने से त्रिलोकी सिंह को फरह, सदर बाजार से विदेश कुमार को अपना वाचक बनाया। इसके साथ ही राया थाने के अतिरिक्त निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह को महावन, महावन से डेजी पवार को महिला थाने का चार्ज सौंपा है। इसके साथ ही 18 चौकी प्रभारियों को भी इधर से उधर किया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
