• Fri. May 1st, 2026

व्रन्दावन में महिलाएं नहीं करेंगी विरोध, सांसद हेमा मालिनी से मुलाकात के बाद फैसला

ByVijay Singhal

Jun 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में प्रस्तावित बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर और न्यास गठन को लेकर पिछले कई दिनों से महिलाएं विरोध कर रहीं थीं। मंदिर सेवायतों और स्थानीय व्यापारियों की महिलाओं ने मथुरा लोकसभा क्षेत्र से सांसद हेमा मालिनी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान महिलाओं ने सांसद को ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग करते हुए कहा कि कॉरिडोर के लिए वैकल्पिक रास्ता निकाला जाए। न्यास गठन से जुड़ा अध्यादेश रद्द किया जाए।  सांसद हेमा मालिनी ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को आश्वासन दिया कि वे उनकी बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक जरूर पहुंचाएंगी। वृंदावन की कुंज गलियों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी। सांसद के आश्वासन के बाद महिलाओं ने फिलहाल कुछ दिनों के लिए अपना विरोध प्रदर्शन स्थगित करने का फैसला लिया है। इस मौके पर मौजूद नीलम गोस्वामी ने बताया कि सांसद ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और मदद का आश्वासन दिया है। सांसद हेमा मालिनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मंदिर कॉरिडोर की आवश्यकता को नकारा नहीं जा सकता, लेकिन वे सभी पक्षों की भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार तक बात पहुंचाएंगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.