• Thu. Apr 30th, 2026

रेलवे स्टेशन पर भीख मांगने वाले के बैग में मिले,पैसे फटी रह गई आंखें

ByVijay Singhal

Jun 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा रेलवे जंक्शन पर सोमवार को प्लेटफार्म नंबर 8 पर मृत मिले भिखारी के पास से 91 हजार रुपये बरामद हुए। जीआरपी ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही शव की पहचान के लिए आसपास के जिलों के थानों में फोटो भेजे हैं।  जंक्शन पर संचालित स्टाल के संचालकों ने बताया कि उक्त व्यक्ति प्रतिदिन यात्रियों से रुपये मांगकर गुजारा करता था लेकिन सोमवार को अचानक उसकी मौत हो गई। इस भिखारी के पास से काफी नोट मिले हैं। उप निरीक्षक शिवपाल सिंह मौके पर पहुंचे और मृतक के सामान की तलाशी ली तो सभी दंग रह गए। सामान से मिली एक पुरानी थैली से नोटों के बंडल और सिक्के मिले, जिन्हें जीआरपी के सिपाहियों ने गिना तो 91070 हजार रुपये थे। उन्होंने बताया कि विड्रोल पर्ची के आधार पर वृंदावन की पंजाब नेशनल बैंक से मृतक के घर के बारे में पता किया तो खाते पर पानीघाट दुर्गानगर का पता निकला। सिपाहियों ने पानीघाट पहुंचकर मृतक का फोटो दिखाकर शव की पहचान के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.