हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। डॉ0 बबीता सिंह चौहान अध्यक्षा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई, समीक्षा बैठक निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग के सभाकक्ष में सम्पन्न गयी। महिला जनसुनवाई के दौरान 16 पीड़ित महिलाओं ने उपस्थित होकर अपनी समस्याएं समक्ष रखी, जिसमें घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद, दहेज प्रथा एवं विवाह उपरान्त प्रेम सम्बन्ध आदि के शिकायतें सम्मलित हैं।
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक (क्राइम), जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, श्रम प्रर्वतन अधिकारी, महिला थाना, वन स्टाप सेन्टर यूनिट प्रथम द्वितीय तथा जिला बाल संरक्षण इकाई, मथुरा आदि उपस्थित रहे। डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है, प्रदेश सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत महिलाओं तक पहुँचाने की बात कही। राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण हेतु समय समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चन्द्र ने कहा कि जन सुनवाई में आई शिकायतों को सम्बन्धित विभागों के समन्वय से प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जायेगा।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes