• Wed. Apr 29th, 2026

भीषण गर्मी में ट्रेनों का इंतजार बना मुसीबत, यात्री बेहाल

ByVijay Singhal

Jun 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ट्रेनों के देरी से आने के कारण यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। भीषण गर्मी में ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों के पसीने छूट रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि भीषण गर्मी में 1 घंटे का इंतजार करना कई घंटों के सामान प्रतीत होता है, जबकि आलम यह है कि कई ट्रेनें 4 से 7 घंटे तक देरी से आ रही हैं। जिसके चलते उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। रेलवे जंक्शन पर रविवार को ट्रेनों का देर से आने का सिलसिला जारी रहा। दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री यश कुमार, आशुतोष, दिलीप, सुमित, दीपक यादव ने बताया कि वह दिल्ली जाने के लिए तीन घंटे से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी ट्रेन नहीं आई है। ट्रेनों के देरी से आने की बात की जाए तो आगरा से दिल्ली की ओर जाने वाली (20807) हीराकुंड सुपरफास्ट अपने निर्धारित समय से साढ़े 4 घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। वहीं, (07621) निजामुद्दीन समर स्पेशल जंक्शन पर साढ़े 7 घंटे देरी से आई। (12807) समता एक्सप्रेस चार घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी एक से दो घंटे की देरी से आ रही थीं। रेलवे पीआरओ प्रशिस्त श्रीवास्तव ने बताया कि लंबी दूरी से आने वाली कुछ ट्रेनें देरी से पहुंची हैं। दूसरे रेल मंडलों में कार्य होने के चलते इन ट्रेनों का डायवर्ट किया गया है। इसके चलते ये ट्रेनें देरी से जंक्शन पर पहुंच रही हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.