• Wed. Apr 29th, 2026

जलकुंभी से अटी कोसी ड्रेन, जिलाधिकारी से सफाई की मांग

ByVijay Singhal

Jun 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसी ड्रेन में अटी हुई जलकुंभी की सफाई नहीं हुई है। इससे किसानों को धान की रोपाई व फसलों की सिंचाई करने में परेशानी हो रही है। कोसी ड्रेन पूरी तरह जलकुंभी से अटी हुई है। सिंचाई विभाग के अधिकारी भी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कोसी ड्रेन में जलकुंभी अटने से पानी आगे की तरफ नहीं जा रहा है। जिससे आगे के किसानों के पास भरपूर मात्रा में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कोसी में जलकुंभी के चलते किसानों को पानी में विषैले जीवों का खतरा बना रहता है। किसान देशराज सिंह ने बताया कि कुछ समय बाद बरसाती मौसम शुरू हो जाएगा। कोसी ड्रेन की सफाई नहीं हुई है। किसान सत्यपाल सिंह ने बताया कि पूरी ड्रेन जलकुंभी अटी हुई है। अकबरपुर, तरौली, शेरगढ़, चौमुहां, सिहाना, जैंत, आझई के किसान इसी रजबहा से फसलों की सिंचाई करते हैं। यही हाल चौमुहां माइनर का है। वह भी पूरी तरह जलकुंभी से अटी हुई है। किसान देवो, नेकराम सिंह, हेमंत शर्मा, संजय सिंह, गोपी सिंह, विजय सिंह आदि ने जिलाधिकारी से ड्रेन की सफाई कराने की मांग की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.