• Mon. Apr 27th, 2026

कॉरिडोर की आहट से सहमा वृंदावन, क्या 3 साल के लिए बंद हो जाएगा मंदिर

ByVijay Singhal

Jun 11, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। व्रन्दावन में तीर्थ नगरी वृंदावन में बनने वाले बांके बिहारी कॉरिडोर को लेकर स्थानीय लोगों में डर और चिंता का माहौल है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर कॉरिडोर बनता है, तो क्या बांके बिहारी मंदिर 3 साल के लिए बंद कर दिया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी वृंदावन इन दिनों ठाकुर बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण की वजह से सुर्खियों में है। जैसे ही सरकार ने कॉरिडोर बनाने की घोषणा की, वृंदावन के स्थानीय लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखने लगीं. हर तरफ बांके बिहारी कॉरिडोर की ही चर्चा है। पत्रकारों ने जब वृंदावन जाकर हालात देखे, तो पाया कि लोग डरे और सहमे हुए हैं। लोगों का कहना है कि अगर बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का काम शुरू होता है, तो यहां के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों का क्या होगा? मंदिर के आस-पास बनी व्यापारियों की दुकानें टूटेंगी, जिससे उनका व्यापार पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.