• Mon. Apr 27th, 2026

नियमित कक्षाएं नहीं चलीं तो संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

ByVijay Singhal

Jun 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के संस्कृत विद्यालयों में अगर नियमित कक्षाएं संचालित होती नहीं मिलीं तो शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है। डीआईओएस ने जिले के सभी 13 विद्यालयों को पत्र जारी किया है। शासन से निर्देश आए हैं कि जिले में संचालित 13 संस्कृत विद्यालयों में जिला विद्यालय निरीक्षक निरीक्षण करेंगे। जिस विद्यालय में कक्षाएं चलती नहीं मिलेंगी, वहां शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि वर्तमान में संस्कृत के प्रत्येक विद्यालय में लगभग 45 से 50 बच्चे पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि संस्कृत विद्यालय में वैसे ही बच्चों की कमी हैं, वहीं शिक्षक पढ़ाने में रुचि नहीं दिखाते हैं इसलिए और बच्चों की संख्या कम होने लगी है। जबकि शासन का संस्कृत को बढ़ावा देने पर जोर है। शिक्षकों की मनमानी को रोकने के लिए विद्यालयों के निरीक्षण का निर्णय लिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि शासन की ओर से निर्देश मिले हैं कि संस्कृत विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ाई जाए। जो भी शिक्षक पढ़ाने में रुचि नहीं दिखाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.