हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के सरस्वती कुंड के समीप साड़ी फैक्टरी में आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया। दमकल की पांच गाड़ियों ने पांच घंटे में आग पर काबू पाया। फैक्टरी स्वामी ने अनुसार फैक्टरी में लगे फायर सिस्टम से आग बुझ गई। आग से 20 से 25 हजार रुपये के करीब का नुकसान हुआ है। कल्याण करोति संस्थान के पास ओम टैक्स टाइल्स के नाम से साड़ी फैक्टरी है। संचालक ओम मित्तल ने बताया कि मंगलवार को गर्मी के कारण मशीन में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते देख कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। फैक्टरी में लगा फायर सिस्टम चालू कर दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। इधर राया में मंगलवार दोपहर मथुरा रोड पर एक मिस्त्री की दुकान पर खड़ी जीप में आग लग गयी। समय रहते आग पर काबू पा लिया। गुलज़ार मिस्त्री की दुकान पर एक व्यक्ति अपनी जीप को ठीक कराए लाया था। दोपहर के समय मिस्री काम पर लगे थे, तभी अचानक जीप में आग लग गयी। आग लगते ही आनन-फानन में लोगों ने आसपास खड़े वाहनों को हटवाया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल भी पहुंच गए। लोगों की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
