• Sun. Apr 26th, 2026

बिहारीजी कॉरिडोर भूमि अर्जन के लिए डीएम ने बदली प्रशासनिक टीम

ByVijay Singhal

Jun 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में प्रस्तावित बिहारीजी कॉरिडोर के लिए जमीन क्रय के लिए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने एडीएम वित्त पंकज वर्मा के नेतत्व में कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी आपसी समझौते के आधार पर प्रस्तावित भूमि अर्जन करेगी। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि तहसील सदर में मथुरा-वृन्दावन की अवस्थापना सुविधाओं के विकास की कार्य योजना में वृन्दावन कोरीडोर का निर्माण प्रस्तावित है। इसकी संरचना के लिए भूमि का आपसी समझौते पर क्रय एवं भूमि अर्जन किया जाना प्रस्तावित है। उक्त परियोजना में चयनित भूमि का स्थल निरीक्षण किया गया। 15 जनवरी 2023 को तैयार की गयी निरीक्षण आख्या के दो साल दौरान स्वामित्व एवं संरचना में परिवर्तन सम्भावित मानते हुए वर्तमान में पुनः मौके एवं राजस्व अभिलेख सहित अन्य अभिलेखों के आधार पर स्थलीय जाँच कराने का निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि हाईकोर्ट व उच्चतम न्यायालय के आदेश अनुपालन के दृष्टिगत प्रस्तावित कोरिडोर के निर्माण के लिए आपसी समझौते पर भूमि अर्जन हेतु पूर्व सर्वे का सत्यापन किये जाने के लिए टीम का गठन किया गया है। इस टीम में पंकज कुमार वर्मा अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अभिनव जे जैन उपजिलाधिकारी सदर अरविन्द द्विवेदी सचिव मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण सी.पी. पाठक अपर नगर आयुक्त वृन्दावन राकेश कुमार विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी अजय कुमार सिंह अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूड़ी अर्पिता शर्मा सहायक महानिरीक्षक स्टाम्प सतीश चन्द्र उपमुख्य कार्यपालक अधिकारी बृज तीर्थ विकास परिषद राजकुमार भास्कर डिप्टी कलेक्टर अजीत कुमार डिप्टी कलेक्टर संदीप सिंह क्षेत्राधिकारी सदर के साथ एक सहयोगी टीम भी बनाई गई है। इसमें अजय त्रिपाठी उपनिबन्धक प्रथम् मथुरा श्रीमती श्वेता उपनिबन्धक द्वितीय सौरभ यादव तहसीलदार सदर हरीकृष्ण गुप्ता कर अधीक्षक नगर निगम कुँवर आशीष अवर अभियन्ता (सिविल) अवनीश शर्मा अवर अभियन्ता (सिविल) दिनेश गुप्ता अवर अभियन्ता मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण अश्वनी कुमार राजस्व निरीक्षक तहसील सदर मुकेश सिंह राजस्व निरीक्षक नगर निगम श्याम विहारी तरकर राजस्व निरीक्षक तहसील सदर बलवीर सिंह राजस्व निरीक्षक तहसील सदर ईश्वरी प्रसाद राजस्व निरीक्षक तहसील महावन मुकेश कुमार लेखपाल अनुज कुमार राजस्व लेखपाल तहसील सदर चन्द्रवीर लेखपाल तहसील सदर नरेन्द्र नायक लेखपाल तहसील सदर धीरेन्द्र मोहन लेखपाल तहसील सदर डालचन्द राजस्व लेखपाल तहसील छाता को शामिल किया है। उक्त अधिकारी/कर्मचारी प्रस्तावित क्षेत्र में भू-खण्डों/आवासीय संरचनाओं का सर्वे करते हुए एवं मापन व मूल्य निर्धारण करते हुये स्पष्ट एवं विस्तृत जाँच आख्या प्रस्तुत करेंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.