हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में दर्शन को आने वाले हजारो श्रद्वालुओ से वाहन पार्किंग संचालक मनमाने रु मांगने के साथ काफी अभद्रता करते है जिससे मथुरा की धर्मस्थली गोवर्धन की छवि धूमिल हो रही है। जगदीश शर्मा का कहना है कि इस अवैध पार्किंग में तीर्थयात्रियों से बेइंतिहा वसूली की जा रही है जो श्रद्धालु इसका विरोध करते हैं, उनके साथ पार्किंग संचालक और उसके सहयोगी बदसलूकी और मारपीट करते हैं। यहां तक कि कुछ घटनाओं के वीडियो पूर्व में सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं जिनसे न केवल गोवर्धन की बल्कि स्थानीय प्रशासन की छवि को भी गहरा नुक़सान पहुँचा है। इस सिलसिले में पहले भी मुक़दमे दर्ज हो चुके हैं, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। श्रद्धालुओं को बेइज़्ज़त करने और उन्हें नग्न कर पीटने जैसे संगीन इल्ज़ाम पार्किंग संचालक पर लग चुके हैं। इसके बाद संबंधित पार्किंग को ब्लैकलिस्ट किया गया था, लेकिन कुछ वक़्त बाद इसे दुबारा चालू कर दिया गया। तीर्थनगरी गोवर्धन की महत्वत्ता और श्रद्धालुओं की आस्था पर इस तरह के रवैये से जो दाग़ लग रहे हैं उसे मिटाने के लिए स्थानीय प्रशासन को सख़्त कदम उठाने की ज़रूरत है। गोवर्धन में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली हो रही है यात्रियों को परेशान किया जा रहा है पूरे गोवर्धन में रोड पर कहीं भी बस खड़ा कर दे यात्री तो वही पर्ची काटने पहुंच जाते हैं। पैसे ना देने पर लड़ाई करने को आमद रहते हैं कहते हैं कहीं चले जाओ किसी का खौफ नहीं है रेट भी इतने महंगे डाल रखे हैं श्रद्धालु कोसता हुआ जाता है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
