• Wed. Feb 18th, 2026

एक करोड़ की लागत से बनेगी अविकसित कॉलोनियों में सड़क और नाली

ByVijay Singhal

Jun 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा नगर पालिका परिषद क्षेत्र की राजमार्ग के किनारे बसी अविकसित कॉलोनियों में एक करोड़ की लागत से 8 सड़कों व नालियों का निर्माण कराएगा। निर्माण कार्य का शुभारंभ मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने किया। जनपद में कोसीकलां एक मात्र नगर पालिका परिषद है, जहां की आबादी करीब 1.5 लाख है और कुल 25 वार्ड हैं। शहरी क्षेत्रों में विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी संबंधित नगर निकायों की है। इसके लिए शासन अलग से फंड जारी करता है। इसके अलावा डूडा भी शहरी क्षेत्र में विकास कार्य करा सकता है। प्रदेश सरकार डूडा को भी निर्माण कार्यों के लिए बजट देती है। डूडा ने कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण की पहल पर ऑफिसर्स कॉलोनी, राधा विहार कॉलोनी, कृष्णा विहार कॉलोनी में जर्जर पड़े 8 ऐसे मार्ग जर्जर मिले। यहां इंटरलॉकिंग, सीसी और नाली निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये के प्रस्ताव स्वीकृत कराए, जिससे वहां रहने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके। मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नही छोड़ी जाएगी। परियोजना निदेशक अजीत कुमार, जेई उमेश कुमार, अजय गोयंका, अनिल मेंबर, लेखन पंडित, भरत लाल बघेल, कैलाश गोला, प्रेम उपाध्याय, अमर देव, रामरतन, महेन्द्र बघेल, भूप सिंह, मल्लो, दीपक चौधरी, संजय शर्मा आदि थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.