• Wed. Feb 18th, 2026

स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में फरह में किया पथ संचलन

ByVijay Singhal

Jun 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह के गऊ ग्राम परखम स्थित पं. दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में संघ के सामान्य वर्ग प्रथम प्रशिक्षण के दौरान सोमवार को स्वयंसेवकों ने फरह में पथसंचलन किया। लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। दरअसल, गऊ ग्राम परखम 28 मई से सामान्य वर्ग प्रथम स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण चल रहा है। यह प्रशिक्षण 18 जून तक चलेगा। प्रशिक्षण लेने के लिए तीन प्रांतों के पदाधिकारी यहां पहुंचे हैं। इसमें मेरठ, उत्तराखंड और ब्रज प्रांत के पदाधिकारी शामिल हुए हैं। इनको 28 मई से प्रतिदिन पूर्ण गणवेश में योगाभ्यास समेत संघ की अन्य पद्धति का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संघ के नियमानुसार प्रथम वर्ग प्रशिक्षण में 45 साल से कम आयु के प्रशिक्षु शामिल रहते हैं। स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में घोष की धुन पर एक साथ कदमताल करते नजर आए। पथ संचलन परशुराम मंदिर से मुख्य बाजार से होते हुए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर समाप्त हुआ। इस संचलन में करीब 328 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इसके बाद अब 18 जून को दीक्षांत समारोह होगा। इस दौरान कड़ी सुरक्ष-व्यवस्था के लिए जगह-जगह पुलिस कर्मी भी तैनात रहे। इधर, 12 जून को इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत परखम पहुंचेंगे। उनके आगवन पर संघ के पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.