• Wed. Feb 18th, 2026

छाता में ट्रांसफॉर्मरों को फुंकने से बचाने की कवायद

ByVijay Singhal

Jun 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता कस्बे के कई ट्रांसफॉर्मरों पर  यूनिट बॉक्स लगाने का कार्य किया गया। इसकी वजह से छह घंटे तक कई मोहल्लों की बिजली बंद रही। गर्मी में लोग परेशान रहे। कस्बे के हरनाथिया थोक, रहमान पाड़ा व शेरगढ़ रोड पर लगे ट्रांसफॉर्मरों पर टेल लेस यूनिट बॉक्स लगाए गए। इससे हरनाथिया थोक, बीच का थोक, कठमालिया थोक, मोहल्ला जाटव जाटान, सिर्री सूरदास मोहल्ला, चतुर्भुजी मोहल्ला, रहमान पाड़ा, शेरगढ़ रोड, हमीर थोक, सींगू थोक के साथ ब्राह्मण और बघेल समाज की बस्ती में विद्युत आपूर्ति ठप रही। इस दौरान घरों में लगे इन्वर्टर भी बंद हो गए। उधर बढ़ते तापमान से जनमानस को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। एसडीओ शरद प्रताप सिंह ने बताया कि नगर के सभी ट्रांसफॉर्मरों पर टेल लेस यूनिट बॉक्स लगाए जा रहे हैं। इनके लगने से ट्रांसफॉर्मरों को जलने से बचाया जा सकेगा।बहरावली में 15 दिन से विद्युतापूर्ति ठप छाता क्षेत्र के समीपवर्ती गांव बहरावली में पिछले 15 दिन से ट्रांसफॉर्मर फुंका पड़ा है। गांव के केशव, चरण सिंह, देवकरन, तुरसी, नन्दराम, महेश आदि का कहना है कि गांव में 15 दिन से ट्रांसफॉर्मर को बदला नहीं जा सका है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ग्रामीणों ने ट्रांसफॉर्मर को बदलने की मांग की है। जेई दिनेश कुमार ने बताया कि गांव में जिन लोगों के बिल भरे हैं, उनकी सप्लाई चालू है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.